1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड की टीम से जुड़े जोनाथन ट्रॉट, 14 दिन के लिए निभाएंगे कंसलटेंट की अहम भूमिका

आयरलैंड की टीम से जुड़े जोनाथन ट्रॉट, 14 दिन के लिए निभाएंगे कंसलटेंट की अहम भूमिका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 15, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 03:55 pm IST

भारतीय टीम को अपने घर में हराने के बाद आयरलैंड की टीम ने बड़ा फैसला किया है। आयरलैंड ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट को अपने साथ जोड़ा है।

Jonathan Trott - India TV Hindi
जोनाथन ट्रॉट Image Source : AFP

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जोनाथन ट्रॉट को लेकर बड़ी खबर आई है। जोनाथन ट्रॉट आयरलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए आयरलैंड मेन्स क्रिकेट टीम ने जोनाथन ट्रॉट को अपने साथ जोड़ा है। जोनाथन कंसलटेंट की भूमिका में नजर आएंगे।

खास बात यह है कि यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब उनका नाम इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में भी तेजी से उभर रहा है। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB नए कोच की तलाश में जुटा है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट आयरलैंड टीम के साथ 14 दिनों तक काम करेंगे। इस दौरान वह 5 अगस्त से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी टीम के साथ रहेंगे।

जोनाथन के जुड़ने से टीम को मिलेगी मजबूती

आयरलैंड के परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रेम वेस्ट ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ यह ODI सीरीज 2027 की शुरुआत में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ट्रॉट जैसे विश्वस्तरीय कोच को टीम के साथ जोड़ना एक दुर्लभ अवसर है, क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान टीम के साथ काम करने का अनुभव है। इससे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को विपक्षी टीम की रणनीति समझने के साथ-साथ 50 ओवर के क्रिकेट को नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा।

आयरलैंड ने पिछले महीने अपने कोचिंग सेटअप में बदलाव किया था। गैरी विल्सन को हेनरिक मलान की जगह टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। वेस्ट का मानना है कि ट्रॉट का अनुभव नए कोचिंग स्टाफ के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ट्रॉट सिर्फ खिलाड़ियों के विकास तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपने नेतृत्व के अनुभव, विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ काम करने की सोच और इंटरनेशनल टीम को संभालने की कार्यशैली भी कोचिंग स्टाफ के साथ साझा करेंगे।

भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद नई तैयारी

आयरलैंड हाल ही में भारत के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज 2-0 से जीतकर इतिहास रच चुका है। यह भारत के खिलाफ उसकी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत थी। अब टीम की नजर अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज और आगे 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारियों पर है।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड का 11 साल पुराना किला ढहा, भारत ने एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आयरलैंड के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद छोड़ा पद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल