1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'यह मार्श का कैच था एलेक्स कैरी वहां...', जोश हेजलवुड ने कोहली का Catch छोड़ने पर कही ये बात

'यह मार्श का कैच था एलेक्स कैरी वहां...', जोश हेजलवुड ने कोहली का Catch छोड़ने पर कही ये बात

 Published : Oct 09, 2023 11:53 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 12:34 am IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में विराट कोहली का आसान सा कैच मिचेल मार्श ने छोड़ दिया था। इस पर जोश हेडलवुड ने बड़ी बात कही है।

Australian Cricket Team- India TV Hindi
Australian Cricket Team Image Source : PTI

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही। भारतीय ने 2 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इससे भारतीय टीम मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही थी। फिर जोश हेजलवुड के ओवर में मिचेल मार्श ने विराट कोहली का आसान सा कैच छोड़ दिया। तब कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन कोहली ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और टीम इंडिया को जीत दिला दी। अब हेजलवुड ने मार्श का बचाव किया है। 

हेजलवुड ने कही ये बात 

जोश हेजलवुड ने कहा कि भारत के हाथों विश्व कप के पहले मैच में मिली हार में मिचेल मार्श के हाथों विराट कोहली का कैच टपकाए जाने की कोई भूमिका नहीं थी। कोहली को आठवें ओवर में हेजलवुड की गेंद पर जीवनदान मिला जब मार्श ने मिडविकेट में उनका कैच टपकाया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी दौड़े थे लेकिन गलतफहमी की वजह से कैच छूट गया। हेजलवुड कहा कि नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसकी कोई भूमिका थी।

यह मार्श का कैच था

जोश हेजलवुड ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐलेक्स कैरी वहां तक पहुंच पाता।  यह मिचेल मार्श का ही कैच था। उसने कैच छोड़ा लेकिन ऐसा होता रहता है। हर कोई काफी मेहनत कर रहा है। हम आगे भी करते रहेंगे। हमारा मानना है कि नयी गेंद ने अपना काम किया। हमें पता था कि स्पिनरों को खेलना कठिन होगा। उन्होंने अच्छी साझेदारी की लेकिन हमने भी शुरूआत अच्छी की थी।

कुलदीप यादव की तारीफ की

जोश हेजलवुड ने भारतीय गेंदबाजों खासकर कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ की जिन्होंने डेविड वॉर्नर समेत दो विकेट लिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने पिछले एक से डेढ साल में शानदार गेंदबाजी की है। वह हमेशा से अच्छा खिलाड़ी रहा है। उसे खेलना कठिन था। उसके पास इतनी विविधता है। भारत के तीनों स्पिनर एक दूसरे से अलग है और उन्हें हालात का बखूबी पता है जिसके अनुसार उन्होंने गेंदबाजी की।

यह भी पढ़ें: 

ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की होगी वापसी, ये खेल भी होंगे शामिल; फैंस को मिला बड़ा तोहफा

पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास ने इस वजह से छोड़ा भारत, 9 साल पहले की थी चुभने वाली पोस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल