1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियन पेस तिकड़ी के रिटायरमेंट की अटकलों पर लगा विराम, धाकड़ गेंदबाज का बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलियन पेस तिकड़ी के रिटायरमेंट की अटकलों पर लगा विराम, धाकड़ गेंदबाज का बड़ा खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 09, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 03:45 pm IST

जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की तिकड़ी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। तीनों खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और अब उनके जल्द क्रिकेट को अलविदा कहने की खबरें चलने लगी हैं।

Australia - India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आने वाली एशेज सीरीज शायद वह आखिरी मौका होगी जब खतरनाक पेस तिकड़ी यानी हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क एक साथ खेलते नजर आएंगे। हेजलवुड का कहना है कि हम सभी को अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार है और कम से कम अगले दो साल तक यह तिकड़ी मैदान पर दिखेगी।

जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क तीनों की उम्र 30 साल से ज्यादा है। कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं और स्टार्क हाल ही में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बावजूद हेजलवुड ने साफ कहा कि इस समय तीनों में से कोई भी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहा।

तीनों को टेस्ट क्रिकेट पसंद

हेजलवुड ने रेडियो चैनल SEN से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अभी कुछ कहने की स्थिति है। हम सभी को टेस्ट क्रिकेट बहुत पसंद है। अगले दो साल में कई बड़े टेस्ट होने वाले हैं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का एक और चक्र है और एशेज के अलावा भी कई रोमांचक सीरीज हैं। उन्होंने आगे कहा कि भी हमारे पास कुछ और मैच बाकी हैं।

स्टार्क पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह T20 क्रिकेट छोड़कर टेस्ट और ODI क्रिकेट पर ध्यान देंगे। उनका इरादा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज, IPL और 2027 ODI वर्ल्ड कप तक खेलने का हैं। वहीं, कमिंस ने अपनी फिटनेस को देखते हुए न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और घरेलू शील्ड मैचों से खुद को अलग किया है ताकि वह 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहे पहले एशेज टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट रह सकें।

तेज गेंदबाजों की कमी नहीं

हेजलवुड ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नई पीढ़ी के तेज गेंदबाज भी मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य में हमारे पास अच्छे शील्ड बॉलर हैं। व्हाइट-बॉल सिस्टम से भी कई तेज गेंदबाज सामने आए हैं। जैसे ही उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिलेगा, वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों की कभी कमी नहीं रही है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

21 साल से खत्म नहीं हो रहा है इंतजार, खेले 11 मैच और हर बार मिली हार

Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल