Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KAR vs JK Final: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी

KAR vs JK Final: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 28, 2026 08:32 am IST, Updated : Feb 28, 2026 02:43 pm IST

KAR vs JK Final: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त हासिल करते हुए खिताब जीत लिया है।

KAR vs JK Ranji Trophy Final- India TV Hindi
Image Source : PTI जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम

KAR vs JK Final, Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रच दिया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीत ली है। J&K ने कर्नाटक के खिलाफ ये ऐतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल मैच के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर ने 550 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल की। इस तरह मुकाबला ड्रॉ हो गया और जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के दम पर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस खिताबी मुकाबले के 5वें दिन J&K ने कर्नाटक को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार शतक जड़ा।

CM ने जताई खुशी

CM उमर अबदुल्ला जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने। अब्दुल्ला फाइनल मैच के आखिरी दिन हुबली पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टीम के खिताब जीतने के बाद CM ने खिलाड़ियों का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

इससे पहले चौथे दिन कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर सिमट गई। कप्तान मयंक अग्रवाल ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 21 चौकों की मदद से 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का भी साथ नहीं मिला। कृतिक कृष्णा ने 36 रन और श्रेयस गोपाल ने 27 रनों का योगदान दिया। मयंक और कृतिक ने छठे विकेट के लिए 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर कृतिक के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। कर्नाटक ने अपने आखिरी चार विकेट महज 52 रन जोड़कर गंवा दिए और बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका हाथ से निकल गया। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाकर मैच पर दबदबा बनाया था।

गौरतलब है कि J&K पहली बार फाइनल में पहुंचकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सिर्फ 9वीं टीम है। इससे पहले बॉम्बे, नवानगर, महाराष्ट्र, बड़ौदा, कर्नाटक, पंजाब, हैदराबाद और विदर्भ ने ऐसा किया था।

पहली बार फाइनल में पहुंचने के साथ खिताब जीतने वाली टीमें

  • बॉम्बे: 1934–35
  • नवानगर: 1936–37
  • हैदराबाद: 1937–38
  • महाराष्ट्र: 1939–40
  • बड़ौदा: 1942–43
  • कर्नाटक: 1973–74
  • पंजाब: 1992–93
  • विदर्भ: 2017–18
  • जम्मू-कश्मीर: 2025-26

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement