1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की हार से इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा नुकसान, अब अगला मौका मुश्किल

टीम इंडिया की हार से इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा नुकसान, अब अगला मौका मुश्किल

 Published : Jul 15, 2025 11:09 am IST,  Updated : Jul 15, 2025 11:17 am IST

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच करुण नायर का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा, अब उनका अगला मैच खेलना काफी ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

karun nair- India TV Hindi
करुण नायर Image Source : GETTY

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम इंडिया एक बार फिर सीरीज में पीछे हो गई है। सीरीज के दो मैच अभी हालांकि बाकी हैं, जिन्हें जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में किया जा सकता है, लेकिन ये काम इतना आसान भी नहीं है। इस बीच टीम इंडिया की हार से सबसे ज्यादा नुकसान एक भारतीय खिलाड़ी को हुआ है, उसका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि अगले मैच में उसे मौका मिलेगा कि नहीं। 

करुण नायर फिर रहे बुरी तरह से फ्लॉप

हम बात कर रहे हैं करुण नायर की। जिन्हें करीब आठ साल बाद एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला है, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पा रहे हैं। अब तक उन्होंने लगातार तीन मैच खेल लिए हैं, लेकिन छह पारियों के बाद भी अभी तक वे कुछ ऐसा नहीं कर पाए हैं, जिसकी चर्चा की जाए। करुण नायर ने अपने टेस्ट डेब्यू के कुछ ही वक्त बाद तिहरा शतक लगाने का करिश्मा किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है, लेकिन उसके बाद वे उनके पास ​सि​फर है। 

एक तिहरे शतक के अलावा ये है हाल

आपको एक कमाल का आंकड़ा बताते हैं। करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 303 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उनके नाम शतक तो दूर की बात है, एक अर्धशतक तक नहीं है। इस एक पारी को छोड़ दिया जाए तो बाकी 12 पारियों में करुण नायर ने केवल 202 रन बनाए हैं। इसी एक तिहरे शतक की बदौलत करुण का टेस्ट औसत 40 के पार है। करुण ने अब तक 9 मैचों की 13 पारियों में 505 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.08 का रहा है।

अगला मैच मिला तो लकी होंगे करुण नायर

वैसे तो करुण नायर का बल्ला पहले और दूसरे मैच में भी नहीं चला था। पहला मैच तो ये मानकर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वापसी के बाद ये करुण का पहला मैच था। दूसरे मैच में चुंकि भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी, इसलिए जो कमियां थीं, उन पर गौर नहीं किया गया। लेकिन तीसरा मैच गंवाने के बाद नहीं लगता कि करुण को किसी भी तरह की रियायत दी जाएगी। ​फिलहाल माना जाना चाहिए कि करुण को अगला मैच मिलना काफी मुश्किल है, लेकिन अगर मौका मिल जाए तो उनसे ज्यादा लकी और कोई नहीं होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल