केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आज आईपीएल के अहम मुकाबले में आमने सामने होने वाली हैं। वैसे अभी तक दोनों टीमों के लिए ये सीजन अच्छा नहीं गया है। हालांकि इसके बाद भी दोनों का खाता खुल गया है। आज कोलकाता के ईडन गार्डेंस में मुकाबला होना है। जो शाम को खेला जाएगा। इससे पहले जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन सी टीम जीत सकती है। हालांकि इस दौरान बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन मैच होगा, इसकी भी पूरी संभावना अभी नजर आती है।
एलएसजी ने अपना पिछला मुकाबला जीता, पंत ने लगाई शानदार हाफ सेंचुरी
आईपीएल में आज ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ की टीम भले ही पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन दूसरे ही मुकाबले में वापसी करते हुए उसने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने में कामयाबी हासिल की है। इस जीत में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। मोहम्मद शमी का जिक्र करना जरूरी है, जिन्होंने केवल 9 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश, रद मैच से मिला एक अंक
इस बीच बात अगर केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की करें तो टीम को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। पहले उसे मुंबई इंडियंस ने पीटा और फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पटकनी दे दी है। पिछला मुकाबला जो पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया, वो बारिश के कारण रद हो गया, नहीं तो ऐसा लग रहा था कि टीम ये मैच भी हार जाएगी। टीम का आत्मविश्वास गिरा हुआ है, इसमें नई जान फूंकने की जरूरत है।
आज के मैच में एलएसजी का पलड़ा थोड़ा भारी
केकेआर और एलएसजी के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने आपस में अभी तक छह मैच खेले हैं। इसमें से दो मैच केकेआर ने जीते हैं और चार में एलएसजी ने बाजी मारी है। यहां भी एलएसजी का पलड़ा भारी है। इस तरह से देखें तो ऐसा लग रहा है कि एलएसजी की टीम आज भी बाजी मार सकती है। बस देखना ये है कि क्या केकेआर की टीम अपने होम ग्राउंड पर इस साल का पहला मैच जीतने में कामयाबी हासिल कर पाएगी। LSG के जीतने की संभावना 51 से 55 प्रतिशत तक है।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: विश्व कप में एंट्री को लेकर फंसा पेच, कौन सी 4 टीमें निकल गई आगे
विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए बाबर आजम, ये गुस्से वाला VIDEO आपको भी हंसाएगा