इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 11वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक इस सीजन में 2-2 मुकाबले खेले हैं और उनकी शुरुआत में भी साफतौर पर बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को अब तक दोनों ही मैचों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद उनके प्रदर्शन को देखते हुए तीसरी हार का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्होंने इस सीजन की शुरुआत काफी बेहतरीन अंदाज में की है और अपने दोनों ही मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें अब इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर भी टिकी हुई हैं।
केकेआर का अब तक रहा है शानदार रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक रिकॉर्ड काफी बेहतरीन देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 35 मुकाबले आईपीएल में खेले गए हैं, जिसमें से केकेआर की टीम जहां 21 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 13 मैचों को जीता है। इसके अलावा एक मुकाबला रद्द रहा है। ऐसे में इस रिकॉर्ड को देखते हुए केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा सकता है, लेकिन पिछले 2 सीजन में दोनों टीमों के बीच में कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं और उसमें से दो मैचों को पंजाब किंग्स की टीम जहां जीतने में कामयाब रही है तो वहीं एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पंजाब किंग्स को हल्के में लेना काफी भारी पड़ सकता है।
ईडन गार्डन्स में भी 9 मैचों को किया है अपने नाम
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जिसमें से केकेआर की टीम 9 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, तो वहीं पंजाब किंग्स ने चार मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच रद्द रहा था। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 मैचों के परिणाम को देखा जाए तो उसमें से 2 बार केकेआर की टीम जबकि दो बार पंजाब किंग्स ने मैच को अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें
24 गेंद में 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिए गहरे जख्म, POTM अवॉर्ड जीतकर दिया बड़ा बयान
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, हासिल की नंबर-1 की कुर्सी