IPL 2024 KKR vs RR Live: आईपीएल 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नारायण के 109 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार एक छोर से विकेट गंवाती रही थी तो वहीं दूसरे छोर से जोस बटलर लगातार रनों की गति को बनाए रखे हुए थे। बटलर ने 60 गेंदों में 107 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को टारगेट तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान की इस सीजन ये छठी जीत है और वह प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ नंबर 1 पोजीशन पर बने हुए हैं।