1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: क्लासेन-रेड्डी ने संभाली हैदराबाद की पारी, स्कोर 150 रनों के पार
  Live Now

KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: क्लासेन-रेड्डी ने संभाली हैदराबाद की पारी, स्कोर 150 रनों के पार

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Apr 02, 2026 08:43 pm IST

KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

KKR vs SRH IPL 2026 Match- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AP

KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर की टीम ने इस मुकाबले में जहां अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने शिवांग कुमार को शामिल किया है।

दोनों टीमों के लिए सीजन का आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में 200 से अधिक का स्कोर करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में केकेआर और हैदराबाद दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है जिसमें उनकी नजरें जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना खाता खोलने पर रहेगी। केकेआर की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट -0.687 का है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर है और उनका नेट रनरेट -2.907 का है।

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें केकेआर की टीम 20 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 10 ही मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं उसमें से केकेआर की टीम 8 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।

 

Latest Cricket News

Live updates :KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026

Auto Refresh
Refresh
  • 8:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर्स में बनाए 149 रन

    कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। हेनरिक क्लासेन 20 और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर हुए आउट

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका 118 के स्कोर पर अनिकेत वर्मा के रूप में लगा है, जो सिर्फ एक रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 8:22 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर हुए आउट

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 112 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

  • 8:16 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ईशान किशन 14 रन बनाकर हुए आउट

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में 111 के स्कोर पर गंवा दिया है। ईशान किशन 9 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुए।

  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर्स में बनाए 110 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 47 और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ट्रैविस हेड को कार्तिक त्यागी ने भेजा पवेलियन

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका 82 के स्कोर पर ट्रैविस हेड के रूप में लगा है, जो कार्तिक त्यागी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ईशान किशन उतरे हैं।

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    4 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 46 रन

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 46 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 36 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 ओवर्स में बनाए 22 रन

    सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 और ट्रैविस हेड 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग में उतरे

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 7:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

    सनराइजर्स हैदराबाद - हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन

    कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल, तेजस्वी दहिया।

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11

    केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11 इस तरह से है - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 में केकेआर की प्लेइंग 11 इस तरह से है - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए शिवांग कुमार को शामिल किया है।

  • 6:54 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों का दिख सकता है दबदबा

    केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को गेंद बाउंड्री के पार पहुंचाने में अधिक मेहनत नहीं करने पड़ेगी। इस मैच में दोनों टीमों की बैटिंग लाइनअप को देखते हुए हाई स्कोरिंग मुकाबला देखे जाने की उम्मीद की जा सकती है। ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 100 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 42 बार जीतने में कामयाब रही है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 57 मुकाबलों को अपने नाम किया है।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    केकेआर का रहा है अब तक पलड़ा भारी

    आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उनका पलड़ा काफी भारी देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से केकेआर की टीम ने 10 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10 मैच अपने नाम किए हैं।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 में स्क्वाड

    ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    केकेआर का आईपीएल 2026 में स्क्वाड

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल