Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं केएल राहुल, सामने आई बड़ी वजह

LSG टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं केएल राहुल, सामने आई बड़ी वजह

Written By: Abhishek Pandey Published : May 09, 2024 05:44 pm IST, Updated : May 09, 2024 05:44 pm IST

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी अब काफी मुश्किल हो गया है। वहीं टीम के कप्तान केएल राहुल भी अब आखिरी 2 लीग मैचों से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : AP केएल राहुल

लखनऊ सुपर जाएंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 मई को खेले गए मुकाबले में एकतरफा 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के साथ अब लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं इस मुकाबले के खत्म होने बाद लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी मालिक संजीव गोयन्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें संजीव इस हार के बाद साफतौर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिख रहे थे। राहुल को साल 2022 के सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 17 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वहीं इस सीजन टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए राहुल को रिटेन भी अब शायद नहीं किया जाए। लखनऊ को इस सीजन अभी 2 और मुकाबले खेलने बाकी हैं, जिसमें राहुल बतौर बल्लेबाज की भूमिका में खेलते हुए दिख सकते हैं।

राहुल खुद छोड़ सकते हैं कप्तानी की जिम्मेदारी

केएल राहुल का बल्ले से भी प्रदर्शन इस सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल के इस सीजन में अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है जो 14 मई को खेला जाना है। इस मैच को लेकर पीटीआई को आईपीएल के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर दिए अपने बयान में बताया कि केएल राहुल ने अभी कप्तानी छोड़ने को लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन यदि वह इन 2 मैचों के लिए सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाने का फैसला करते हैं तो इससे टीम मैनेजमेंट को किसी तरह की कोई दिक्कत उनके फैसले से नहीं होगी। इस सीजन लखनऊ टीम की उपकप्तानी का जिम्मा निकोलस पूरन संभाल रहे हैं, ऐसे में राहुल यदि कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं तो उनकी जगह पर पूरन इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आखिरी 2 मैचों में दिख सकते हैं।

अभी भी 16 अंकों तक पहुंचने का मौका लेकिन खराब नेट रनरेट पड़ सकता भारी

आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 में जीत जबकि 6 में हार का सामना किया है। अभी टीम के 12 अंक हैं और यदि वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करने में कामयाब होते हैं तो 16 अंकों तक पहुंच जाएंगे जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मिली बड़ी हार से टीम के नेट रनरेट पर इसका बड़ा असर देखने को मिला है जो अब -0.769 का है और इसमें 2 मैचों उन्हें सुधार कर पाना काफी मुश्किल है।

(PTI INPUTS)

ये भी पढ़ें

क्या केएल राहुल की LSG से हो जाएगी कट्टी? एक ही सीजन के बाद ऐसे हालात

हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, मुंबई के लिए बतौर कप्तान पहले ही सीजन में हुआ बेड़ा गर्क

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement