1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KL Rahul Injury: केएल राहुल चोट के इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी, पूरे इंग्लैंड दौरे को करेंगे मिस

KL Rahul Injury: केएल राहुल चोट के इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी, पूरे इंग्लैंड दौरे को करेंगे मिस

 Published : Jun 16, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Jun 16, 2022 04:06 pm IST

केएल राहुल इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे और इंग्लैंड सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में जर्मनी के लिए रवाना होंगे। 

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : GETTY

Highlights

  • केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर नहीं होंगे शामिल
  • राहुल चोट के कारण पूरे इंग्लैंड दौरे को करेंगे मिस
  • राहुल कमर की चोट के इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

टीम इंडिया के बेहतरीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल अपनी कमर की चोट के इलाज के लिए जर्मनी के लिए उड़ान भरेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही T20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर होने के बाद उनका आगामी इंग्लैंड दौरे पर भी बाहर रहना तय हो गया है

केएल राहुल पूरे इंग्लैंड दौरे से हुए बाहर

लोकेश राहुल को पहले अपने घर में 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में प्रोटियाज के खिलाफ टीम का नेतृत्व करना था। सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 8 जून को उनकी दाहिनी कमर में चोट लग गई थी। नतीजतन, उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। आनन फानन में उनकी जगह ऋषभ पंत को नया कप्तान बनाया गया। इसके बाद, उनके इंग्लैंड दौरे पर होने वाले मुकाबलों के लिए फिट होने के कयास लगाए गए, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने उनकी चोट के गंभीर होने की पुष्टि करके उन कयासों के दौर पर विराम लगा दिया। शाह ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि केएल राहुल इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे और इंग्लैंड सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड के सूत्रों से मिली जीनकारी के मुताबिक राहुल जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में जर्मनी के लिए रवाना होंगे।

टीम इंडिया को बदलना होगा टीम इंडिया का उप-कप्तान

इससे पहले, राहुल को एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब भारतीय चयन समिति को राहुल के स्थान पर किसी दूसरे डिप्टी का नाम तय करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल की जगह किसी रिप्लेसमेंट को बुलाने की कोई योजना नहीं है. लेकिन सेलेक्टर्स को इस दौरे के लिए एक नए उप-कप्तान की घोषणा करनी होगी क्योंकि राहुल के सात मैचों में से किसी भी मैच में भाग लेने की संभावना से इंकार किया जा चुका है।

लगभग छह महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले केएल राहुल

राहुल आखिरी बार इस साल फरवरी में भारत के लिए खेले थे. हालांकि, इस दौरान वे आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में मैदान में खेलते रहे। उन्होंने आईपीएल में 51.33 की औसत और 135.38 की स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल