1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उम्र सिर्फ 19 साल और डेब्यू टेस्ट में खेल दी ऐतिहासिक पारी, चकनाचूर कर दिया 61 साल पुराना रिकॉर्ड

उम्र सिर्फ 19 साल और डेब्यू टेस्ट में खेल दी ऐतिहासिक पारी, चकनाचूर कर दिया 61 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 07:00 pm IST

ZIM vs SA: बुलवायो के मैदान पर खेले जा रहे जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अफ्रीकी टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शतकीय पारी खेलने के साथ 61 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Lhuan dre Pretorius- India TV Hindi
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस Image Source : SCREENGRAB/X

साउथ अफ्रीका की टीम अभी जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। इस सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत 28 जून से हो गई है, जिसमें अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे 19 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी को यादगार बनाने के साथ बेहतरीन शतकीय पारी खेल दी, जिसमें उन्होंने 61 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने तोड़ा ग्रीम पोलॉक का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में अब साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम पर दर्ज हो गया है, जिसमें उन्होंने ग्रीम पोलॉक के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। पोलॉक ने साल 1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में 19 साल 317 दिन की उम्र में शतकीय पारी खेली थी। वहीं लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 19 साल 93 दिन की उम्र में ये कारनामा करने के साथ अब इ रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपना शतक सिर्फ 112 गेंदों में पूरा किया जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने ब्रेविस के साथ मिलकर संभाली अफ्रीका की पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 55 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस जिनका भी टेस्ट में डेब्यू था दोनों ने मिलकर पारी को संभालने के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 150 रनों तक पहुंचा दिया। ब्रेविस अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 51 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को लेकर बात की जाए तो उनके बल्ले से 160 गेंदों में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 160 रनों की पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेगा ये अंग्रेज गेंदबाज? सामने आया बड़ा अपडेट

इंग्लैंड में इंडियन कैप्टन की तबियत खराब, उपकप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल