बांग्लादेश की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ घर पर खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की तरफ से गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल देखने को मिला, जिसमें उनके कप्तान लिटन दास ने 54 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ शाकिब अल हसन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
लिटन दास के बल्ले से निकली 13वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में 137 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 26 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे लिटन दास ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। लिटन दास अब टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश टीम के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। लिटन दास ने अब तक 108 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 के औसत से 2346 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
तस्कीन अहमद ने तोड़ा शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड
टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स की टीम को 20 ओवर्स में 136 रनों के स्कोर पर रोक दिया। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में तस्कीन अहमद का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 28 रन देने के साथ चार विकेट हासिल किए। तस्कीन इसी के साथ शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब हुए जिसमें वह अब बांग्लादेश की तरफ से नीदरलैंड्स के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। तस्कीन ने अब तक नीदरलैंड्स के खिलाफ कुल 12 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें
यश ढुल ने DPL के फॉर्म को दलीप ट्रॉफी में भी रखा जारी, ईस्ट जोन के खिलाफ खेली शतकीय पारी
निकोलस पूरन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज