1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG 3rd Test Day 3: ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रन से जीता तीसरा टेस्ट, एशेज पर किया कब्जा

AUS vs ENG 3rd Test Day 3: ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रन से जीता तीसरा टेस्ट, एशेज पर किया कब्जा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2021 12:01 am IST,  Updated : Dec 28, 2021 11:45 am IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है।

Live Score AUS vs ENG 3rd Test Day 2 Live Cricket Score Australia vs England Hindi Commentary Online- India TV Hindi
Live Score AUS vs ENG 3rd Test Day 2 Live Cricket Score Australia vs England Hindi Commentary Online Updates Image Source : AP

अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 7 रन देकर 6 विकेट चटकाये जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट के तीसरे ही दिन लंच से पहले इंग्लैंड को एक पारी और 14 रन से शिकस्त देकर एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 68 रन पर आउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर 82 रन की बढ़त ले ली थी। एशेज का चौथा टेस्ट अब 5 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल