Highlights India vs Bangladesh Women's World Cup 2022
महिला विश्व कप 2022 में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बांग्लादेश को 230 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जबाव में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किया। जबकि पूजा और झूलन गोस्वामी को 2-2 विकेट हासिल हुआ। राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी इन दोनों का अच्छा साथ दिया और उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 15 रन दिए।
Latest Cricket News