ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की नाबाद 175 रन की धमाकेदार पारी से विशाल स्कोर बनाने वाले भारत ने शनिवार को श्रीलंका को शुरू में ही चार झटके देकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही अपना शिकंजा कस दिया। जडेजा के बड़े शतक तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारत ने चाय के विश्राम से ठीक पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 108 रन बनाये हैं और वह अभी भारत से 466 रन पीछे है।