भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका को उसकी दूसरी पारी में 178 रन पर समेट कर 222 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 574 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया था।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में महज 174 रन ही बना सकी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को फालोऑन दिया जिसके बाद दूसरी पारी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत के लिए बल्लेबाजी में रविंद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली।