1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs CSK Dream 11 Prediction: अपनी टीम में दें इन खिलाड़ियों को जगह, बन सकती विनर बनने की संभावना

LSG vs CSK Dream 11 Prediction: अपनी टीम में दें इन खिलाड़ियों को जगह, बन सकती विनर बनने की संभावना

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Apr 19, 2024 11:44 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 11:44 am IST

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के 17वें सीजन में आज मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में जहां 5वें स्थान पर मौजूद है तो वहीं चेन्नई 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings- India TV Hindi
LSG vs CSK Dream 11 Prediction: अपनी टीम में दें इन खिलाड़ियों को जगह, बन सकती विनर बनने की संभावना Image Source : AP

LSG vs CSK Dream 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 19 अप्रैल की शाम को मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ की टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि वह इस सीजन में अब तक 6 मैचों में खेलने के बाद सिर्फ 3 में जीत हासिल कर सकी हैं, जबकि 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते टीम प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की हुई है। सीएसके प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। हम आपको इस मैच की ड्रीम 11 के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको अपनी फेंटेसी टीम में किन 11 खिलाड़ियों को जगह देनी चाहिए।

अपनी ड्रीम 11 टीम में इन 11 खिलाड़ियों को दें जगह

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए आप अपनी ड्रीम 11 टीम में विकेटकीपर के तौर पर 2 खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, जिसमें एक निकोलस पूरन और दूसरे केएल राहुल। दोनों का अब तक इस सीजन बल्ले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, पूरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 45 रनों की अहम पारी खेली थी। वहीं राहुल के बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी भले ही देखने को नहीं मिली लेकिन उन्हें शुरुआत अच्छी मिली है और लखनऊ के मैदान पर उनका बल्ले से रिकॉर्ड बेहतर देखने को मिला है।

अपनी इस ड्रीम 11 टीम में आप बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और आयुष बडोनी को शामिल कर सकते हैं। लखनऊ की धीमी पिच को देखते हुए रहाणे सीएसके के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, वहीं गायकवाड़ भी पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शिवम दुबे को आप अपनी इस फेंटेसी टीम से बाहर नहीं रख सकते जो लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले से एक अहम भूमिका अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आयुश बडोनी को लेकर बात की जाए तो भले ही उन्हें लखनऊ की टीम बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा नीचे भेज रही लेकिन इसके बावजूद वह अपना प्रभाव छोड़ने में लगातार कामयाब हो रहे हैं।

ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में आप अपनी इस ड्रीम 11 टीम में मार्कस स्टोइनिस और रवींद्र जडेजा को शामिल कर सकते हैं, जिसमें धीमी पिच को देखते हुए दोनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी में भी काफी अहम साबित हो सकते हैं। वहीं प्रमुख गेंदबाजों के रूप में आप मथीशा पथिराना, रवि बिश्नोई और मुस्तफिजुर रहमान को अपनी इस टीम में शामिल कर सकते हैं, तीनों का गेंद से अब तक इस सीजन बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला है।

अजिंक्य रहाणे को बनाए कप्तान, रवींद्र जडेजा को उपकप्तान

इस मैच को लेकर आप अपनी ड्रीम 11 टीम में कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे को कप्तान के तौर पर चुन सकते हैं, जिनको पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था। वहीं लखनऊ की पिच पर उनका प्रदर्शन सीएसके के लिए काफी अहम रहने वाला है। इसके अलावा उपकप्तान के रूप में आप रवींद्र जडेजा को चुन सकते हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से प्वाइंट्स इस मैच में दे सकते हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम:

विकेटकीपर - केएल राहुल, निकोलस पूरन

बल्लेबाज - रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष बडोनी

ऑलराउंडर - रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज - मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा सबको पीछे, युजवेंद्र चहल पिछड़े, जेराल्ड कोएत्जी ने भी किया कमाल

तिलक वर्मा ने IPL में किया बड़ा कारनामा, ऋषभ पंत के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल