1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs DC: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज

LSG vs DC: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 22, 2025 06:57 am IST,  Updated : Apr 22, 2025 06:59 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 40वें मुकबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगी। IPL के इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है।

Ekana Stadium Pitch- India TV Hindi
Ekana Stadium Pitch Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले LSG और DC का सामना आईपीएल 2025 के चौथे मैच में हुआ था, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस बीच हम, आपको बताते हैं कि LSG vs DC मैच के दौरान लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

LSG vs DC: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार रहती है। इस मैदान पर खेले गए आईपीएल के 18 मैच में औसत स्कोर 164 रहा है। आईपीएल 2023 में एलएसजी और सीएसके के बीच एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस साल, इकाना में औसत स्कोर 195 रहा है। इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

LSG vs DC: इकाना स्टेडियम के आंकड़े

इकाना स्‍टेडियम में अब तक आईपीएल के 18 मुकाबले खेले गए हैं। जहां पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 बार जीत मिली है। साथ ही 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं हारने वाली टीम ने 6 मैचों में बाजी मारी है। कोलकाना नाइट राइडर्स ने इकाना में सबसे ज्‍यादा 235/6 स्‍कोर बनाया था। वहीं लोएस्‍ट स्‍कोर लखनऊ के नाम ही है। LSG अपने घर 108 रन पर ऑलआउट गई थी।

LSG vs DC: लखनऊ के मौसम का मिजाज

लखनऊ के मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।  मैच के दिन बारिश की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। लखनऊ में मैच वाले दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी भी ज्यादा रहेगी। इसका मतलब है कि खिलाड़ी गर्मी से परेशान रहेंगे।

यह भी पढ़ें

कोलकाता की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, टीम के करोड़ों रुपये गए पानी में

कप्तान रहाणे ने किस पर फोड़ा KKR की हार का ठीकरा? मैच के बाद कहा- गेंदबाजों से कोई शिकायत नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल