1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कहा धन्यवाद

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कहा धन्यवाद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2021 09:14 am IST,  Updated : Dec 18, 2021 09:16 am IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने‌ दुर्घटना में घायल हुए दोस्त की जिंदगी बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद कहा। तेंदुलकर ने ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की और उनके काम करने के लिए सराहना की।

 Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Master Blaster Sachin Tendulkar thanks traffic police Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • सचिन तेंदुलकर ने‌ दुर्घटना में घायल हुए दोस्त की जिंदगी बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद कहा
  • तेंदुलकर ने ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की और उनके काम करने के लिए सराहना की
  • ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है: सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने‌ दुर्घटना में घायल हुए दोस्त की जिंदगी बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद कहा। तेंदुलकर ने ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की और उनके काम करने के लिए सराहना की। पूर्व महान क्रिकेटर ने ट्विटर पर ट्रफिक पुलिस की सराहना करते हुए लेख शेयर किया। जिसके शीर्षक में उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है।

सचिन ने ट्वीट में लिखा कि, ‘‘ कुछ दिनों पहले मेरे करीबी दोस्त के साथ एक गंभीर दुर्घटना हुई। भगवान की कृपा से वह अब बेहतर है। यह हालांकि यातायात पुलिस के एक कर्मी से समय पर मिली मदद की वजह से संभव हुआ।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘ ट्रैफिक पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत एक ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। उसने इस दौरान यह सुनिश्चित किया कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त उसकी रीढ़ को और ज्यादा नुकसान नहीं हो। ’’ 

साथ ही तेंदुलकर ने कहा कि वह पुलिस वाले से मिले और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उनसे मिला और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमारे चारों ओर उनके जैसे कई लोग हैं - जो कर्तव्य से परे दूसरों की मदद करते है। ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है। जनता को ऐसे सेवा करने वालो लोगों को धन्यवाद देने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए।’’ भारत के पूर्व महान क्रिकेटर ने यातायात पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल