1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस प्लेयर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, T20 वर्ल्ड कप जिताने में निभाया था अहम रोल

इस प्लेयर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, T20 वर्ल्ड कप जिताने में निभाया था अहम रोल

 Published : Oct 29, 2024 08:08 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 08:10 am IST

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने अपने 13 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है और रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 225 मुकाबले खेले।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
Australia Cricket Team Image Source : GETTY

Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का एक बार ही खिताब जीता है और वह भी साल 2021 में। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम को खिताब जिताने में मैथ्यू वेड ने अहम रोल निभाया था। अब वेड ने सभी क्रिकेट फैंस को झटका देते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला और अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में खेली थी बेहतरीन पारी 

मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने टीम के लिए 92 T20I मैचों में 1202 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वेड को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी के लिए याद किया जाता है। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हारा हुआ मैच जिताया था। वेड ने मैच के 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए थे और मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया। तब उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में ही 41 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और चार छक्के शामिल रहे। 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बने फील्डिंग कोच

मैथ्यू वेड ने भले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया हो, लेकिन वह तस्मानिया और होबार्ट हरिकेंस के साथ-साथ कुछ विदेशी लीगों के लिए सफेद गेंद क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में करियर बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें विकेटकीपिंग और फील्डिंग कोच बनाया गया है। 

मैथ्यू वेड ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मैं अच्छा खेल रहा था और फिर मुझे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी, और वे चाहते थे कि मैं फिनिशिंग भूमिका में उस स्थिति को जारी रखूं। टी20 वर्ल्ड कप में मिली भारत के खिलाफ हार के बाद मैं समझ गया था कि करियर का अंत हो चुका है। 

3 साल पहले खेला था आखिरी टेस्ट

अब उन्होंने 13 साल लंबे अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट मैचों में 1613 रन बनाए, जिसमें उनके नाम पर 4 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा वेड ने 92 वनडे मैचों में कुल 1867 रन बनाए हैं। खराब फॉर्म की वजह से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने आखिरी टेस्ट और वनडे मैच साल 2021 में खेले थे। 

यह भी पढ़ें: 

सीरीज हारने के बाद बदलेगी टीम इंडिया की Playing 11? कप्तान रोहित दे सकते हैं इन प्लेयर्स को जगह

फुटबॉल के सबसे बड़े अवॉर्ड शो को ऐसे देखें LIVE, 21 साल में पहली बार रोनाल्डो या मेसी नहीं हुए हैं नॉमिनेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल