1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मयंक अग्रवाल ने किया कमाल, टी20 और आईपीएल में छुआ ये खास मुकाम

मयंक अग्रवाल ने किया कमाल, टी20 और आईपीएल में छुआ ये खास मुकाम

 Published : Jun 03, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 08:19 pm IST

Mayank Agarwal: आईपीएल में रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने आए मयंक अग्रवाल ने कुछ नए नए मुकाम छू लिए हैं, हालांकि फाइनल में वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

mayank agarwal- India TV Hindi
मयंक अग्रवाल Image Source : GETTY

Mayank Agrawal in IPL: मयंक अग्रवाल को भी आईपीएल का फाइनल खेलने का मौका मिला। हालांकि वे फाइनल में बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी जरूर की। इस दौरान उन्होंने आईपीएल और टी20 में एक खास मुकाम को भी छू लिया। जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब वे किसी भी टीम में नहीं थे, लेकिन बाद में उनकी एंट्री हुई, इसमें वे ठीकठाक बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे हैं। 

मयंक अग्रवाल आईपीएल में किसके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए?

आईपीएल के बड़े खिलाड़ियों में शुमार मयंक अग्रवाल को इस बार के आईपीएल में किसी भी टीम ने नहीं चुना था। पिछले साल हुए आईपीएल ऑक्शन में जब उनका नाम पुकारा गया तो किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन जब आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल चोटिल होकर बीच सीजन बाहर हो गए तो लॉटरी लगी मयंक अग्रवाल की। उन्हें आरसीबी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया और वे खेलते लगे। 

टी20 क्रिकेट में मयंक ने अब तक कितने रन बनाए हैं?

इस बीच आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने टी20 क्रिकेट में अपने पांच हजार रन पूरे करने में भी कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने अब तक 214 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 28 अर्धशतक आए हैं। उनका औसत इस फॉर्मेट में करीब 25 का है। हालांकि वे भारत की किसी भी टीम के मैंबर इस वक्त नहीं हैं। 

मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में कितने छक्के लगाए हैं?

मयंक अग्रवाल ने इसके अलावा आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में 131 मुकाबले खेलकर मयंक अग्रवाल ने 2742 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। मयंक अग्रवाल का आईपीएल में औसत 23 का है। इस साल उन्हें केवल चार ही मुकाबले खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने ठीक ठाक बल्लेबाजी की है। पिछले सीजन आईपीएल में वे हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, तब भी उन्हें चार मैच मिले थे। 

आईपीएल फाइनल में मयंक अग्रवाल ने कितने रन बनाए?

पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में उन्हें दूसरे ही ओवर में आना पड़ा, जब फिल साल्ट केवल 9 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान तीन नंबर पर खेलते हुए मयंक ने 18 बॉल पर 24 रन बनाए। इसमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे। हालांकि वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए और पावरप्ले समाप्त होते ही सातवें ओवर में वे युजवेंद्र चहल के शिकार बने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल