आईपीएल की रूल बुक के अनुसार फील्डिंग करने वाली टीम मुकाबले के दौरान किसी भी समय ऑन साइड या फिर ऑफ साइड दोनों तरफ 5 से अधिक फील्डर नहीं लगा सकती है, जिसके नियम का उल्लंघन मुंबई इंडियंस की टीम ने किया। विल जैक्स जो मुंबई की तरफ से पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऑन साइड में जहां 5 से अधिक फील्डर थे तो वहीं ऑफ साइड पर उन्होंने सिर्फ तीन फील्डर लगा रखे थे। फील्ड अंपायर ने तुरंत इस गलती को पकड़ने के साथ गेंद को नो-बॉल करार दे दिया, जिसके चलते अगली गेंद फ्री-हिट गई जिसपर विपराज निगम ने सिक्स लगाया।

मुंबई इंडियंस ने मुकाबला जीतने के साथ पक्की की प्लेऑफ में जगह
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम था जिसमें उन्होंने 59 रनों से जीत हासिल करने के साथ इस सीजन के लिए प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। मुंबई की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें अपने पहले 5 मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करने के साथ अगले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल की जिसके बाद अब प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम को अभी इस सीजन लीग स्टेज में एक और मुकाबला खेलना है जो 26 मई को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ होगा।
मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से जहां 73 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराब का कमाल देखने को मिला जिन्होंने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें
IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 प्लेऑफ की चार टीमें तय, लेकिन अब छिड़ेगा असली घमासान