1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइक हेसन ने विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात

माइक हेसन ने विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 12:33 pm IST

विराट कोहली भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस बीच दुनियाभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • विराट कोहली भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी
  • माइक हेसन बोले, कोहली को बल्लेबाजी करना नहीं सिखाया जा सकता
  • इस बार भी आईपीएल में आरसीबी की ओर से ही खेलेंगे कोहली

टीम इंडिया और आईपीएल में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन बहुत खास है। वे भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस बीच दुनियाभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मोहाली में विराट कोहली के सम्मान में एक छोटा सा प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यानी आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन का मानना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कोई बल्लेबाजी करना नहीं सिखा सकता। यह सिर्फ उन पहलुओं में इजाफा करने से जुड़ा है जो इस क्रिकेटर को पहले से पता है। 

माइक हेसन बोले, विराट कोहली को सब पता है

साल 2019 में आरसीबी से जुड़ने के बाद से माइक हेसन ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ काम किया है। विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने के बारे में माइक हेसन ने आरसीबी पोडकास्ट से कहा कि निश्चित तौर पर आप उन्हें नहीं बता सकते कि बल्लेबाजी कैसे करनी है, यह अंतिम चीज होगी जो आप करोगे। यह सिर्फ इतनी सी बात है कि आपको उन पहलुओं में इजाफा करना है जो इन्हें पहले से पता है।
 
इस बार भी आईपीएल में आरसीबी से खेलेंगे विराट कोहली 
पिछले सीजन तक आरसीबी की अगुआई करने वाले विराट कोहली को इस फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बरकरार रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आगामी सीजन मुंबई और पुणे में 26 मार्च से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के कोच रह चुके माइक हेसन ने कहा कि जब आप प्रतियोगिता में खेलते हो तो आप नहीं चाहते कि किसी खिलाड़ी की तकनीक को लेकर अनिश्चितता पैदा की जाए। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी अधिकांश कोचिंग या चर्चा इस बात पर होती है कि आपको कुछ ऐसी चीज दिखी जो ठीक नहीं हो, आपको कुछ समय इसे देखना होता है और फिर आप सवाल पूछते हो क्योंकि ये किसी कारण से दिग्गज खिलाड़ी हैं।

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल