1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया बड़ा ऐलान, इन दो प्लेयर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया बड़ा ऐलान, इन दो प्लेयर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 09, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 12:59 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान मिचेल मार्श ने अभी से टूर्नामेंट के लिए अपने सलामी बल्लेबाजों के नाम बता दिए हैं।

Mitchell Marsh & Travis Head- India TV Hindi
मिचेल मार्श & ट्रैविस हेड Image Source : GETTY

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ा ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टूर्नामेंट शुरू होने से छह महीने पहले ही ये बता दिया है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप तक उनके ओपनर्स कौन होंगे। मार्श ने बताया कि वह ट्रेविस हेड के साथ वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत करेंगे। हेड ने 11 महीने से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। मार्श के बयान को सुनने के बाद यह कहा जा सकता है कि उनकी टीम ने अभी से ही टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है।

ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

डेविड वॉर्नर ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था। उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टी20 इंटरनेशनल में कई ओपनर आजमाए हैं। इसमें कप्तान मिचेल मार्श के साथ मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क शामिल हैं। लेकिन इनमें से कोई भी उस भूमिका में फिट नहीं बैठ पाया है। इस बीच आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर मिचेल मार्श ने कहा कि आने वाले समय में मैं औह हेडी (ट्रैविस हेड) पारी की शुरुआत करेंगे। जाहिर है, हमने साथ में काफी खेला है, हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है तो शुरुआत वहीं से करेंगे।

टिम डेविड को लेकर मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

इस दौरान मिचेल मार्श ने फिनिशर टिम डेविड की भूमिका के बारे में भी बात की, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया था। मार्श ने कहा, हमने इस बारे में बात की है। हमने वेस्टइंडीज में देखा कि वह नियमित रूप से पहले ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। वह इसी के लिए बना है। वह जितनी ज्यादा गेंदों का सामना करेगा, उम्मीद है उतने ही ज्यादा मैच वह हमें जिताएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम 10 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। 7 साल के बाद साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। सीरीज का पहला टी-20 मैच मरारा क्रिकेट ग्राउंड डार्विन में खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल की जर्सी खरीदने के लिए मची होड़, लगी इतने लाख की बोली, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर दिया कमाल, रन बनाने के मामले में इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल