Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क के पास इतिहास रचने का मौका, चकनाचूर करेंगे वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क के पास इतिहास रचने का मौका, चकनाचूर करेंगे वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha Published : Nov 25, 2025 11:36 am IST, Updated : Nov 25, 2025 11:36 am IST

मिचेल स्टार्क ने एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल स्टार्क

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 7 और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए थे और कुल मिलाकर वह 10 टेस्ट विकेट लेने में कामयाब रहे। 10 विकेट लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच मिचेल स्टार्क के पास दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है।

मिचेल स्टार्क तोड़ेंगे वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान अगर 3 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं, तो वह वसीम अकरम को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन जाएंगे। मिचेल स्टार्क ने अब तक 101 टेस्ट की 194 पारियों में 412 विकेट अपने नाम किए हैं। वसीम अकरम ने अपने करियर में 1985 से 2002 के बीच 104 टेस्ट की 181 पारियों में 414 विकेट हासिल किए थे। वे लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। अगर ब्रिसबेन में 3 विकेट लेने में स्टार्क कामयाब रहते हैं, तो वह अकरम के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

हरभजन सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क

ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान स्टार्क सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं। हरभजन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 103 टेस्ट की 190 पारियों में 417 विकेट लिए थे। स्टार्क 6 विकेट लेकर हरभजन को पीछे छोड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का नाम टॉप पर है। उन्होंने 133 टेस्ट में 800 विकेट अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न हैं, उन्होंने 145 टेस्ट में 708 विकेट चटकाए थे। वहीं एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 विकेट लिए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को मिली थी हार

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच की बात करें तो वह इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने 123 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें

5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

अब चमत्कार ही दिला सकता है टीम इंडिया को जीत, भारत में अब तक सिर्फ एक बार हुआ ऐसा कारनामा

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement