1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings : स्मृति और मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर बरकरार

ICC Rankings : स्मृति और मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर बरकरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 06:35 pm IST

भारतीय बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे क्रिकेट रैंकिंग में तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं।

ICC Rankings : स्मृति और मिताली...- India TV Hindi
ICC Rankings : स्मृति और मिताली महिला वनडे रैंकिंग में छठे और तीसरे स्थान पर बरकरार Image Source : GETTY

दुबई। भारतीय बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं जबकि हरफनमैाला दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर है । मिताली के 738 अंक हैं जबकि स्मृति के 710 अंक हैं । दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली 761 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और हेली मैथ्यूज वनडे बल्लेबाजों और हरफनमौलाओं की रैंकिंग में ऊपर आई हैं ।टेलर बल्लेबाजी में शीर्ष दस में आ गई है जबकि हरफनमौलाओं की सूची में चौथे स्थान पर है । मैथ्यूज आठवें स्थान पर हैं। हरफनमौलाओं की सूची में मरिजान्ने शीर्ष पर हैं जबकि नटाली स्किवेर दूसरे और एलिसे पैरी तीसरे स्थान पर है ।दीप्ति 299 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल