Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज को लेकर डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी, भारत को खलेगी शमी की कमी लेकिन फिर भी वह...

टेस्ट सीरीज को लेकर डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी, भारत को खलेगी शमी की कमी लेकिन फिर भी वह...

Written By: Abhishek Pandey Published : Dec 22, 2023 10:48 pm IST, Updated : Dec 22, 2023 10:48 pm IST

India vs South Africa: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर अब 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम भारत को एक बड़ा झटका मोहम्मद शमी के रूप में लगा जो घुटने की चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे पर लिमिटेड ओवर्स की दोनों ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन दिखाया। टी20 में जहां टीम भारत सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में कामयाब हुई तो वहीं वनडे में वह सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर सकी। अब भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला बॉक्सिंग-डे के दिन सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम भारत को एक बड़ा झटका मोहम्मद शमी के रूप में लगा जो घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इसी को लेकर पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज फैनी डिविलियर्स ने कहा है कि शमी के बाहर होने से भारत को उनकी कमी जरूर खेलेगी।

भारत अब भी सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार

टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का विदेशी दौरों पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह टीम का तेज गेंदबाजी विभाग रहा है और इसमें मोहम्मद शमी ने भी काफी अहम भूमिका अदा की है। वहीं उनके इस दौरे से बाहर होने के बाद फैनी डिविलियर्स ने पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने के सर्वश्रेष्ठ मौके के साथ पहुंची है। पहली बार उनके पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो कि केवल लेंथ ही नहीं सही लाइन पर गेंदबाजी कर सकते हैं। वे ऑफ स्टंप पर पांचवें और छठे विकेट की लाइन में गेंदबाजी कर सकते हैं। अगर आप इस लाइन पर कम से कम चार गेंद भी कर देते हैं तो फिर आप टेस्ट मैच जीत सकते हैं। भारत कई वर्षों से दक्षिण अफ्रीका का दौरा करता रहा है लेकिन उसके कुछ तेज गेंदबाज ही सही लाइन से गेंदबाजी करते थे। लेकिन अब आपके पास बुमराह और सिराज हैं। हां मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि शमी के नहीं खेलने से बड़ा अंतर पैदा होगा। लेकिन सिराज और बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जो लाइन पर गेंदबाजी कर सकते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ऑफ स्टंप से लेग स्टंप की तरफ गेंदबाजी करते हैं। मेरा मानना है कि भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने का यह बहुत अच्छा मौका है।

अब तक 8 बार में से 7 सीरीज में मिली हार

भारतीय टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका में 8 बार टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें से उसे 7 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2010-11 के दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब हो सकी थी। अब तक टीम भारत ने अफ्रीका में खेले 23 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है, इसके अलावा उसे 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

(PTI INPUTS)

ये भी पढ़ें

IND vs SA 1st Test : पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किसे मिलेगी एंट्री!

IND vs SA: इन 2 खिलाड़ियों को किया जा सकता टेस्ट टीम में शामिल, अभ्यास मैच में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement