1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, किया गया बड़ा ऐलान; इन प्लेयर्स की भी लगी लॉटरी

मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, किया गया बड़ा ऐलान; इन प्लेयर्स की भी लगी लॉटरी

 Published : Dec 20, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 05:38 pm IST

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। उन्होंने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है।

Mohammed Shami- India TV Hindi
Mohammed Shami Image Source : GETTY

यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। भारत के राष्ट्रपति 09 जनवरी 2024 को अवॉर्ड एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्रदान करेंगे। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया दिया जाएगा। उन्होंने पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन किया है। शमी सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। 

वर्ल्ड कप में किया है कमाल

मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनकी लाइन और लेंथ इतनी सटीक होती है कि बड़े से बड़े बल्लेबाज भी चकमा खा जाते हैं। वह टीम के लिए काफी किफायती साबित होते हैं और अहम मौकों पर विकेट चटकाते हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। 

इन्हें मिलेगा दोर्णाचार्य अवॉर्ड

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चुना गया है। वहीं, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) का चयन किया गया है। ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार के लिए कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) को चुना गया है। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) के लिए जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस) को चुना गया है। वहीं, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 के लिए गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता) को चुना गया है। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, फर्स्ट उपविजेता) और  कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी (सेकेंड उपविजेता) दूसरे नंबर पर रहीं हैं। 

इन 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

  1. ओजस प्रवीण देवताले- तीरंदाजी
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी- तीरंदाजी
  3. श्रीशंकर एम- एथलेटिक्स
  4. पारुल चौधरी-एथलेटिक्स
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन- मुक्केबाजी
  6. आर वैशाली- शतरंज
  7. मोहम्मद शमी -क्रिकेट
  8. अनुष अग्रवाल-घुड़सवार
  9. दिव्यकृति सिंह-घुड़सवारी ड्रेसेज
  10. दीक्षा डागर- गोल्फ
  11. कृष्ण बहादुर पाठक -हॉकी
  12. पुखरामबम सुशीला चानू- हॉकी
  13. पवन कुमार-कबड्डी
  14. रितु नेगी-कबड्डी
  15. नसरीन-खो-खो
  16. पिंकी-लॉन कटोरे
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग
  18. ईशा सिंह-शूटिंग
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू-स्क्वाश
  20. अयहिका मुखर्जी-टेबल टेनिस
  21. सुनील कुमार-कुश्ती
  22. एंटीम-कुश्ती
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी-वुशु
  24. शीतल देवी-पैरा तीरंदाजी
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी-ब्लाइंड क्रिकेट
  26. प्राची यादव-पैरा कैनोइंग

यह भी पढ़ें: 

एक खिलाड़ी पर 24.75 करोड़ खर्च कर कैसा है केकेआर का स्क्वाड

IPL Auction के अगले ही दिन इस टीम को लगा तगड़ा झटका, चोटिल हो गया ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल