Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 336 रनों से जीत दर्ज की थी। इसमें सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। विरोधी बल्लेबाजों के लिए वह परेशानी का सबब साबित हुए हैं और इंग्लैंड दौरे पर अभी तक 14 विकेट ले चुके हैं।
200 विकेट पूरे करने से एक विकेट दूर
मोहम्मद सिराज अगर पांचवें टेस्ट मैच में एक विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मुकाबला 2021 में खेला था। तब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने वनडे में और साल 2020 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए हैं कुल 114 विकेट
मोहम्मद सिराज ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट मैचों में कुल 114 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 71 विकेट दर्ज हैं। वहीं 16 T20I मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस तरह से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 199 विकेट चटकाए हैं।
भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौका
इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला 5 विकेट से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट मुकाबला 336 रनों से अपने नाम कर लिया। फिर तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम जीतते-जीतते रह गई और 22 रनों से हार गई। जबकि चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। अभी टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। अब अगर भारतीय टीम पांचवां टेस्ट जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में बराबरी हासिल कर लेगी।
पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें:
भारतीय टीम में मौजूद 3 विकेटकीपर, पांचवें टेस्ट में इनमें से 2 का खेलना लगभग पक्का!
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान, CSK का खिलाड़ी कप्तान; इन प्लेयर्स को मिली जगह