1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारतीय टीम में मौजूद 3 विकेटकीपर, पांचवें टेस्ट में इनमें से 2 का खेलना लगभग पक्का!

IND vs ENG: भारतीय टीम में मौजूद 3 विकेटकीपर, पांचवें टेस्ट में इनमें से 2 का खेलना लगभग पक्का!

 Published : Jul 31, 2025 08:03 am IST,  Updated : Jul 31, 2025 08:03 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। अब टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के पास केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन जैसे तीन विकेटकीपर मौजूद हैं।

dhruv jurel- India TV Hindi
जगदीशन, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल Image Source : GETTY

IND vs ENG 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। अगर वह पांचवां टेस्ट मैच जीत जाती है, तो उसके पास टेस्ट सीरीज में बराबरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल के ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह स्क्वाड में एन जगदीशन की एंट्री करवाई गई है। टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में दो विकेटकीपर पहले से ही मौजूद हैं।

1. केएल राहुल

केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई है और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 511 रन निकले हैं। उन्होंने टूर पर धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की है और मुश्किल परिस्थितियों में भी क्रीज पर टिकने का जज्बा दिखाया है। वह जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। इससे पहले वह भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है।

2. ध्रुव जुरेल

दूसरी तरफ ऋषभ पंत को जब टेस्ट सीरीज के बीच में चोट लगी थी, तो ध्रुव जुरेल सब्सिट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर उतरे थे और अपनी विकेटकीपिंग स्किल से सभी का दिल जीतने में सफल रहे थे। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि पंत की जगह उन्हें ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिले। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए चार टेस्ट मैचों में 202 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है।

3. एन जगदीशन

एक टेस्ट मैच के लिए एन जगदीशन की भारतीय स्क्वाड में एंट्री हुई है। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है और टीम के लिए 52 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 3378 रन बनाए है, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा 64 लिस्ट-ए मैचों में 2728 रन बनाए हैं और 9 सेंचुरी जड़ी हैं।

केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में केएल राहुल भले ही विकेटकीपिंग ना करें। लेकिन उनका यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करना लगभग तय है। दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट और कप्तान शुभमन गिल ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। जगदीशन अभी स्क्वाड से जुड़े हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए एक भी टेस्ट मैच भी नहीं खेला है। ऐसे में पांचवें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान, CSK का खिलाड़ी कप्तान; इन प्लेयर्स को मिली जगह

IPL फ्रेंचाइजियों का अब इंग्लैंड में दिखेगा दबदबा, इस फ्रेंचाइजी को द हंड्रेड में मिली टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल