1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात टाइटंस ने खरीदा RCB का प्लेयर, इतने करोड़ में ही कर लिया स्क्वाड में शामिल

गुजरात टाइटंस ने खरीदा RCB का प्लेयर, इतने करोड़ में ही कर लिया स्क्वाड में शामिल

 Published : Nov 24, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 11:20 am IST

गुजरात टाइटंस ने एक फास्ट बॉलर को खरीदने के लिए मोटी रकम चुकाई है। ये खिलाड़ी आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुका है।

RCB Team- India TV Hindi
RCB Team Image Source : PTI

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी की तरफ से खेलने वाले मोहम्मद सिराज को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। उन्हें खरीदने के लिए कई टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। अंत में बाजी गुजरात की टीम के हाथ लगी और उन्होंने सिराज को 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। सिराज के गुजरात की टीम में जाने से उनकी गेंदबाजी आक्रमण को फायदा मिलेगा। सिराज के पास अनुभव है और वह पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। सिराज के पास चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत है। 

RCB की टीम का रहे हैं हिस्सा

मोहम्मद सिराज  साल 2018 से ही आरसीबी की टीम के लिए खेल रहे थे। पिछले कुछ सालों में उन्होंने आरसीबी की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया था। आरसीबी की टीम से पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार आरसीबी की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। 

आईपीएल में हासिल किए 90 से ज्यादा विकेट

मोहम्मद सिराज ने अभी तक आईपीएल के 93 मैचों में 93 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में 21 रन देकर चार विकेट हासिल करना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 

मोहम्मद सिराज
Image Source : INDIA TV मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल