1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम का रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे रोहित शर्मा, अब ये कीर्तिमान ​निशाने पर

बाबर आजम का रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे रोहित शर्मा, अब ये कीर्तिमान ​निशाने पर

 Published : Jan 11, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:08 pm IST

रोहित शर्मा आज करीब 15 महीने बाद जब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे तो उनके निशाने पर पाकिस्तान के बाबर आजम का कीर्तिमान होगा।

Babar Azam Rohit Sharma- India TV Hindi
बाबर आजम का रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे रोहित शर्मा Image Source : AP

Rohit Sharma vs Babar Azam : विराट कोहली भले ही आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले को मिस कर रहे हों, लेकिन रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ कुछ देर से जुड़ पाए, लेकिन वे मोहाली पहुंचते ही होटल से जाने से पहले सीधे स्टेडियम पहुंचे और तैयारी भी की। रोहित शर्मा करीब 15 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। इस बीच पहले ही मुकाबले में वे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के ए​क रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। 

रोहित शर्मा अर्धशतक लगाते ही करेंगे बाबर आजम की बराबरी 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो वे भारत के ही विराट कोहली हैं। उन्होंने 115 मैच खेलकर 37 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। जिन्होंने 104 मैच खेलकर 30 अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद नाम आता है रोहित शर्मा का। रोहित ने अब तक 148 मैचों में 29 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा अगर एक और अर्धशतक लगा देते हैं तो वे बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे। लेकिन अब सवाल ये है कि वे कौन सा रिकॉर्ड बाबर आजम का तोड़ सकते हैं। 

रोहित शर्मा के निशाने पर बाबर आजम का ये कीर्तिमान 

ये तो रही अर्धशतकों की बात, लेकिन अगर हम 50 प्लस स्कोर की बात करें तो वहां रोहित बाबर से आगे निकल सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही हैं। उनके नाम 38 बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद अगर रोहित और बाबर ​की बात की जाए तो इन दोनों ने 33 बार ऐसा किया है। यानी एक और 50 प्लस की पारी खेलते ही रोहित शर्मा बाबर आजम से आगे निकल जाएंगे। 

बाबर आजम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे टी20 मुकाबले 

मजे की बात ये है कि जहां रोहित शर्मा आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज अपने घर पर खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं बाबर आजम इस वक्त न्यूजीलैंड में हैं। वहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 12 जनवरी से होगा। इस सीरीज में बाबर आजम नंबर तीन पर खेलेंगे। अगर वे भी अर्धशतक या फिर 50 से ज्यादा रन की पारी खेल देते हैं तो फिर इन दोनों के बीच आगे पीछे होने का सि​लसिला चलता रहेगा। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

रिंकू सिंह को लेकर ये क्या बोले कोच राहुल द्रविड़, T20 विश्व कप 2024...

युवा शुभमन गिल को कंधों पर नई जिम्मेदारी, अब इस खिलाड़ी की लेंगे जगह!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल