Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में इस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, सचिन तेंदुलकर से भी आगे

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में इस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, सचिन तेंदुलकर से भी आगे

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : May 14, 2025 12:13 pm IST, Updated : May 14, 2025 12:13 pm IST

Who scored the most Test runs in India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच फिर से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इन दोनों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं।

joe root- India TV Hindi
Image Source : AP जो रूट

भारत और इंग्लैंड के बीच लंबी टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं। इस बीच इससे पहले कि सीरीज की शुरुआत हो, आपको जानना चाहिए कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन ​किसने बनाए हैं। एक खिलाड़ी तो सचिन तेंदुलकर से भी आगे है। 

जो रूट ने बनाए हैं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं। उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैच खेलकर 2846 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ जो रूट अब तक 10 शतक और 11 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका औसत 58.08 का है और वे 55.03 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हैं। खास बात ये है कि वे सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। इस बार अभी तक हालांकि इंग्लैंड के स्क्वाड का तो ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये पक्का है कि जो रूट भी टीम में होंगे। यानी वे इस बार फिर से भारतीय टीम के लिए टेंशन का सबब बन सकते हैं। 

सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर

इसके बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर आते हैं। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट मुकाबले खेलकर 2535 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सचिन ने सात शतक और 13 अर्धशतक लगाने का काम किया है। उनका औसत 51.73 का है और वे 52.21 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं। 

सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक का भी नाम

लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट मैच खेलकर 2483 रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। नंबर चार पर एलिस्टर कुक आते हैं। जिन्होंने 30 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेलकर 2431 रन बनाए हैं। उन्होंने सात शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं। 

विराट कोहली नंबर पांच पर, लेकिन पूरे नही कर पाएंगे 2000 रन

विराट कोहली नंबर 5 पर हैं। उन्होंने 28 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर 1991 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 9 अर्धशतक हैं। उनके पास मौका था कि भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन सकते थे, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दो हजार रन बनाए हैं, लेकिन अब अचानक उनके टेस्ट से रिटायरमेंट से वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement