1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni Big Announcement: एमएस धोनी करेंगे बड़ा ऐलान, कैप्टन कूल ने फेसबुक पोस्ट में लिखी ये बात

MS Dhoni Big Announcement: एमएस धोनी करेंगे बड़ा ऐलान, कैप्टन कूल ने फेसबुक पोस्ट में लिखी ये बात

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 24, 2022 04:51 pm IST,  Updated : Sep 24, 2022 04:51 pm IST

MS Dhoni Big Announcement: एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वह उसके बाद भी आईपीएल में तीन सीजन खेल चुके हैं।

एमएस धोनी के फेसबुक...- India TV Hindi
एमएस धोनी के फेसबुक प्रोफाइल पर इसी तस्वीर के साथ शेयर किया गया पोस्ट Image Source : FACEBOOK PHOTO (@MSDHONI)

Highlights

  • एमएस धोनी रविवार को करेंगे एक बड़ा ऐलान
  • फेसबुक पोस्ट पर माही ने दी यह जानकारी
  • 15 अगस्त 2020 को धोनी ने लिया था संन्यास

MS Dhoni Big Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन शनिवार को धोनी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया जिसमें बताया कि वह एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। इसके बाद कई अटकलें हैं कि वह पूरी तरह से रिटायरमेंट ले रहे हैं यानी IPL 2023 में भी शायद वो नजर ना आएं। हालांकि, धोनी पहले भी साफ कर चुके हैं कि वह अपने फैंस और चेन्नई की जनता के सामने ही चेपॉक से संन्यास लेना चाहते हैं।

एमएस धोनी के प्रोफाइल से शनिवार दोपहर करीब 3.43 पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें उनकी तस्वीर पर उनके लाइव आने की जानकारी दी गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि,'मैं आप सभी के साथ 25 सितंबर दोपहर 2 बजे एक खास खबर शेयर करूंगा। आप सभी से उसी समय मिलने की उम्मीद रहेगी।' धोनी के इस पोस्ट को कुछ ही देर में हजारों लोगों ने शेयर करते हुए लाइक किया और तरह-तरह के कमेंट उस पर आने लगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धोनी का यह ऐलान किससे संबंधित होगा। क्योंकि पिछले कई दिनों में सौरव गांगुली ने, शुभमन गिल को लेकर गुजरात टाइटंस ने प्रोफेशनल स्टार्टअप को काफी कंफ्यूजिंग बनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। ऐसा ही धोनी के मामले में भी शायद कुछ हो सकता है। वैसे भी धोनी अक्सर अलग-अलग फील्ड में अपने को आजमाते रहते हैं।

चेन्नई से धोनी का खास लगाव

चेन्नई में एमएस धोनी का जो प्यार और सम्मान मिला है, उसे सभी जानते हैं। जितना प्यार उन्हें चेन्नई के फैंस करते हैं, उतना ही प्यार धोनी भी वहां के लोगों से करते हैं। पिछले दिनों ये खबर सामने आई थी कि बीसीसीआई तैयारी कर रही है कि आईपीएल 2023 भारत में खेला जाए। साथ ही बीसीसीआई उसी तर्ज पर आईपीएल का आयोजन करेगा, जैसे साल 2019 और उससे पहले होता था, यानी सभी टीमें अपने घर और विरोधी टीम के घर पर जाकर आईपीएल के मैच खेलेंगी। सीएसके की टीम भी चेन्नई में खेलेगी। एमएस धोनी साल 2019 के बाद पहली बार चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेंगे।

T20 World Cup: ऐतिहासिक जीत के 15 साल पूरे, जब धोनी की टीम ने विश्व कप जीत कर भरा था विश्व कप की हार का जख्म

यानी धोनी के फैंस को उनको चेन्नई के मैदान पर देखने की हसरत इस बार पूरी होगी। लेकिन ये भी देखना होगा कि क्या धोनी इस साल के बाद आगे भी आईपीएल खेलते रहेंगे या फिर उनका ये आखिरी आईपीएल होगा। लेकिन धोनी ने पहले कई बार आईपीएल से रिटायरमेंट के संन्यास पर एक ही जवाब दिया है कि, वह जब भी छोड़ेंगे तो अपने फैंस और जहां से उन्हें इतना प्यार मिला उसी मैदान यानी चेपॉक में खेलकर ही उसका ऐलान करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल