1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, CSK के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज

IPL 2024: इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, CSK के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 14, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Apr 14, 2024 02:07 pm IST

MS Dhoni: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाने वाला मैच एमएस धोनी के लिए काफी खास रहने वाला है। वह इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी Image Source : IPL

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ये मैच एमएस धोनी के लिए काफी खास रहने वाला है। वह इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकतें हैं। वह एक ऐसी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, जिसमें अभी तक सिर्फ सुरेश रैना का नाम शामिल है। 

इतिहास रचने की दहलीज पर धोनी

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए साल 2008 से खेल रहे हैं। उन्होंने सीएसके के लिए अभी तक 249 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4996 रन बनाए हैं। जिसमें 23 अर्धशतक शामिल हैं। वह सीएसके के लिए 5000 रन बनाने से अब सिर्फ 4 रन दूर हैं। अगर वह 5000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह सीएसके के लिए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले सुरेश रैना ये कारनामा कर चुके हैं। रैना ने सीएसके के लिए 5529 रन बनाए थे। 

CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

सुरेश रैना - 5529 रन 

एमएस धोनी - 4996 रन
फाफ डु प्लेसी - 2932 रन
माइकल हसी - 2213 रन 
मुरली विजय - 2205 रन

आईपीएल में एमएस धोनी के आंकड़े 

एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक कुल 255 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 39.09 की औसत से 5121 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 के बीच चोटिल हुआ ये स्टार भारतीय खिलाड़ी, जानें कब-तक मैदान से रहेगा बाहर

IPL 2024: फ्लेमिंग ने की रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ, बताया क्यों हैं वह धोनी की तरह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल