1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni Security: धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए फैंस, लंदन की सड़कों पर गिरते-गिरते बचे माही, देखें VIDEO

MS Dhoni Security: धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए फैंस, लंदन की सड़कों पर गिरते-गिरते बचे माही, देखें VIDEO

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 16, 2022 08:19 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 08:20 pm IST

MS Dhoni Security: महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंदन में सेल्फी लेने के लिए फैंस में लगी होड़।

Mahendra Singh Dhoni, ind vs eng, india vs england- India TV Hindi
Mahendra Singh Dhoni in london Image Source : TWITTER

Highlights

  • महेंद्र सिंह धोनी लंदन में मना रहे छुट्टियां
  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पहुंचे थे स्टेडियम
  • टीम इंडिया से की थी मुलाकात

MS Dhoni Security: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपना 41वां जन्मदिन भी यहीं मनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी लंबे समय बाद अपने फैंस के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी यहां मुलाकात की है और साथ ही साथ कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखे हैं। 

धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी लोकप्रियता में अभी भी कोई कमी नहीं आई है। इसका उदाहरण शनिवार को लंदन की सड़कों पर देखने को मिला। धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस के बीच होड़ लग गई। इसकी वजह से धोनी कई बार असहज भी नजर आए। 

फैंस के दिलों पर राज करने वाले धोनी हालांकि अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ तेजी से गाड़ी की तरफ चलते रहे। इस दौरान माही एक जगह लड़खड़ाते हुए भी दिखे। लेकिन उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर फैंस उनके चारों तरफ भागते रहे। फैंस को रोकने के लिए धोनी के सुरक्षाकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

धोनी के साथ हुई इस धक्का-मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जो देखते-देखते वायरल हो गया। इसमें धोनी चेहरे पर मास्क लगाए हुए सुरक्षा घेरे में तेजी से लंदन की सड़क पर अपनी गाड़ी की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दो सुरक्षाकर्मी धोनी को दोनों तरफ से पकड़कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। 

भारतीय टीम की 2007 से 2016 तक अगुवाई करने वाले धोनी इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात करने स्टेडियम पहुंचे थे। उस वक्त ऋषभ पंत, ईशान किशन समेत कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। 

बता दें कि भारत को तीन आईसीसी खिताब दिलाने वाले धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट का अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है। वही इस साल भी टी20 लीग में खेले थे और अगले साल के लिए भी उन्होंने हामी भर दी है। 

धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे को देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सुरेश रैना और हरभजन सिंह के साथ समय बिताया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल