1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली हार के बाद इन खिलाड़ियों के दम पर वापसी करेगी मुंबई की टीम, कोच ने युवाओं पर जताया भरोसा

पहली हार के बाद इन खिलाड़ियों के दम पर वापसी करेगी मुंबई की टीम, कोच ने युवाओं पर जताया भरोसा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2023 10:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 06:33 am IST

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। अब मुंबई की वापसी पर कोच मार्क बाउचर ने बड़ा बयान दिया है।

Mumbai Indians - India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। पिछले सीजन भी मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब आईपीएल 2023 में पहली हार मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के कोच ने बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

मुंबई इंडियंस के कोच ने दिया ये बयान  

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर को यकीन है कि जिन युवा खिलाड़ियों पर टीम ने इतना निवेश किया है, वे इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। तिलक वर्मा ने 46 गेंद में 84 रन बनाए जबकि निहाल वढेरा ने 13 गेंद में 21 रन की पारी खेली। बाउचर ने टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है और युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छे प्रदर्शन का सुनहरा मौका है। हमने इतने साल में युवा खिलाड़ियों पर बहुत निवेश किया है और अब उनके लिए अच्छे प्रदर्शन का समय है। 

मुंबई इंडियंस ने जीते पांच खिताब 

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार खिताब जीता है, लेकिन आईपीएल 2022 मुंबई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। जब टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थी और उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब आईपीएल 2023 में भी मुंबई के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। 

चोटिल खिलाड़ी बढ़ा रहे परेशानी 

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उसकी गेंदबाजी है। आईपीएल 2023 में जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। इसी वजह से मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। बुमराह के ना होने से मुंबई को एक बेहतरीन गेंदबाज की कमी खल रही है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल