1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: अर्जुन तेंदुलकर की गेंद से बाल-बाल बचा बल्लेबाज! एक चूक पूरे सीजन से कर सकती थी बाहर, देखें Video

IPL 2024: अर्जुन तेंदुलकर की गेंद से बाल-बाल बचा बल्लेबाज! एक चूक पूरे सीजन से कर सकती थी बाहर, देखें Video

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 12, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 06:22 pm IST

Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर सटीक यॉर्कर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर की गेंद से बाल-बाल बचा बल्लेबाज! Image Source : IPL

Arjun Tendulkar IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर सभी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच  मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह घातक यॉर्कर फेंकते नजर आ रहे हैं। 

अर्जुन तेंदुलकर की गेंद से बाल-बाल बचा बल्लेबाज!

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा की निगरानी में अर्जुन तेंदुलकर यॉर्कर फेंकने की जबरदस्त तैयारी करते हुए दिखाई दिए हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 यॉर्कर गेंद फेंकी, इनमें से एक गेंद पर बल्लेबाज अपना बचाव नहीं कर सका और वह सीधे जमीन पर गिर गया। खास बात ये थी कि सटीक यॉर्कर के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी की रफ्तार भी काफी तेज थी। मुंबई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि बस अर्जुन, अर्जुन जैसी चीजें कर रहे हैं। अगर ये गेंद बल्लेबाज के पैर के अंगूठे पर लगती तो वह चोटिल भी हो सकता था। 

पिछले साल आईपीएल में किया डेब्यू

24 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वह अपने पहले सीजन में छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे। उन्हें आईपीएल 2023 में 4 मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 9.36 की इकॉनमी से सिर्फ 3 विकेट ही लिए और 13 रन ही बनाए। ऐसे में उनकी नजर इस सीजन में कुछ खास करने पर रहने वाली है। 

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

ये भी पढ़ें

IPL के Boss हैं ये 7 खिलाड़ी, लीग के हर सीजन में खेलते आते हैं नजर, इस बार भी लेंगे हिस्सा

MS Dhoni के नाम है IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लीग का हर कप्तान उनसे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल