Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से बाहर होने पर आया मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान, कहा - आप क्या कर सकते हैं?

IPL से बाहर होने पर आया मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान, कहा - आप क्या कर सकते हैं?

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Jan 04, 2026 07:46 am IST, Updated : Jan 04, 2026 07:46 am IST

IPL 2026: बीसीसीआई ने 3 दिसंबर को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया कि उन्हें आगामी सीजन को लेकर चुने गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना होगा। बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Mustafizur Rahman- India TV Hindi
Image Source : AP मुस्तफिजुर रहमान

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन मार्च महीने के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है, जिसको लेकर पिछले साल 16 दिसंबर को ऑक्शन हुआ था। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं 3 जनवरी को बीसीसीआई की तरफ से केकेआर को ये निर्देश दिया गया कि उन्हें मुस्तफिजुर को रिलीज करना होगा। इसके पीछे बड़ा कारण बांग्लादेश में लगातार जारी तनाव को माना जा रहा है, जिसके चलते भारत में भी काफी विरोध देखने को मिला है। वहीं आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान भी सामने आया है।

आप क्या कर सकते हैं

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, जिसमें उन्हें फ्रेंचाइजी ने इस बार के ऑक्शन से पहले रिलीज करने का फैसला लिया था। ऐसे में केकेआर ने उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए 9 करोड़ 20 लाख रुपये में आगामी सीजन के लिए अपना हिस्सा बनाया था। हालांकि अब उन्हें मुस्तफिजुर रहमान की जगह पर रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी दूसरे खिलाड़ी को चुनने का फैसला लेना पड़ेगा। वहीं आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीडीक्रिकटाइम से इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि अगर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए, तो आप और क्या कर सकते हैं?

केकेआर ने भी जारी किया आधिकारिक बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश मिलने के बाद अपनी तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला बीसीसीआई के निर्देशों और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत लिया गया है। ऐसे में हम जल्द ही रिप्लेसमेंट प्लेयर को लेकर जानकारी जल्द जारी करेंगे। बता दें कि रहमान को रिलीज किए जाने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है, जिसमें उन्होंने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के भारत में होने वाले मुकाबलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईसीसी से चिंता भी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें

मुस्तफिजुर रहमान हुए IPL से बाहर तो एक्शन में आया बांग्लादेश बोर्ड, T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से की ये अपील

T20 World Cup 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी चोटिल, इस टीम की बढ़ गई टेंशन!

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement