महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज उम्मीद भी कहीं अधिक बेहतर देखने को मिला, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को मुकाबले की आखिरी गेंद पर तीन विकेट से मात दी। इस मैच में आरसीबी महिला टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका ऑलराउंडर खिलाड़ी नादिन डिक्लर्क ने निभाई जिन्होंने पहले गेंद से अपना कमाल दिखाया तो वहीं उसके बाद बल्ले से मैच विनिंग नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी। वहीं नादिन डिक्लर्क ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रही जो इससे पहले WPL के इतिहास में सिर्फ दीप्ति शर्मा ने किया था।
मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को 20 ओवर्स में 154 के स्कोर पर स्कोर पर दिया, जिसमें नादिन डिक्लर्क ने गेंद से सबसे अहम भूमिका अदा की थी। डिक्लर्क ने अपने चार ओवर्स में जहां सिर्फ 26 रन दिए तो वहीं वह 4 विकेट भी अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इसके बाद आरसीबी महिला टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उन्होंने 65 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से नादिन डिक्लर्क ने एक छोर से ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि रनों की गति को भी बरकरार रखने का काम किया। डिक्लर्क के बल्ले से 63 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी देखने को मिली। इसी के साथ नादिन डिक्लर्क WPL के इतिहास में दीप्ति शर्मा के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई जो एक मैच में चार विकेट लेने के साथ 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सकी हैं। दीप्ति शर्मा ने ये कारनामा साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया था, जब उन्होंने मैच में 59 रनों की पारी खेलने के साथ 4 विकेट भी हासिल किए थे।
नादिन डिक्लर्क अपनी 63 रनों की नाबाद पारी के दम पर एक और बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही। WPL के इतिहास में अब नादिन डिक्लर्क नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड चिनेल हेनरी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 23 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें
आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस कैसे हार गई जीता हुआ मैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताई बड़ी गलती
ODI सीरीज से पहले ही इन 2 भारतीय खिलाड़ी का मुरीद हुआ कीवी प्लेयर, तारीफ में कही ऐसी बात
संपादक की पसंद