1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NEP vs ITA T20 World Cup 2026: इटली ने नेपाल को दी करारी मात, मुकाबला 10 विकेट से किया अपने नाम

NEP vs ITA T20 World Cup 2026: इटली ने नेपाल को दी करारी मात, मुकाबला 10 विकेट से किया अपने नाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 12, 2026 03:13 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 06:02 pm IST

NEP vs ITA T20 World Cup 2026: इटली की टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके ओपनिंग बल्लेबाजों का भी कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

Nepal vs Italy T20 World Cup Match 2026- India TV Hindi
नेपाल बनाम इटली, टी20 वर्ल्ड कप मैच 2026 Image Source : AP/AFP

Nepal vs Italy T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी में नेपाल और इटली के बीच में 12 फरवरी के दिन का दूसरा अहम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसे इटली की टीम एकतरफा 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में इटली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसे उनके गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से सही साबित किया। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 19.3 ओवर्स में सिर्फ 123 रन बनाकर सिमट गई। नेपाल की तरफ से बल्लेबाजी में आरिफ शेख के बल्ले से सबसे ज्यादा 27 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 23 जबकि आसिफ शेख ने 20 रनों की पारी खेली। इटली की तरफ से गेंदबाजी में क्रिशन कलुगामागे का कमाल देखने को मिला, जो तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा बेन मैनेंटी ने 2 विकेट तो वहीं अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इटली की टीम ने नेपाल के खिलाफ इस मैच में 124 रनों के टारगेट को सिर्फ 12.4 ओवर्स मे ंबिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया, जिसमें उनके दोनों ओपनिंग बल्लेबाज मोस्का भाईयों की जोड़ी का कमाल देखने को मिला। एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का दोनों के आगे नेपाल का कोई भी गेंदबाज अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका। एंथनी मोस्का ने इस मैच में 32 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली तो वहीं उनके भाई जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली।

नेपाल बनाम इटली मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इटली - एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन।

नेपाल - कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल