1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने तोड़ा 67 साल पुराना रिकॉर्ड, दर्ज की टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड ने तोड़ा 67 साल पुराना रिकॉर्ड, दर्ज की टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 09, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 04:30 pm IST

ZIM vs NZ: बुलवायो के मैदान पर खेले गए जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को कीवी टीम ने पारी और 359 रनों से अपने नाम करने के साथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत पारी और रनों के अंतर से दर्ज की है।

Matt Henry- India TV Hindi
मैट हेनरी Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही अपने नाम करने के साथ सीरीज भी 2-0 से जीतने में सफलता हासिल की। दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान जिम्बाब्वे टीम की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 117 रन बनाकर सिमट गई जिससे उसे पारी और 359 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये पारी और रनों के अंतर के मामले में अब तक की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

जकारी फाउलकेस ने दूसरी पारी में दिखाया गेंद से कमाल

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसके बाद तीसरे दिन के खेल में कीवी टीम की तरफ से अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जकारी फाउलकेस ने शानदार बॉलिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया और जिम्बाब्वे टीम की दूसरी पारी को 117 रनों के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका अदा की। जकारी फाउलकेस ने दूसरी पारी में 9 ओवर्स की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 37 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मैट हेनरी और जैकब डफी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम की ये जहां उनके टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी अब तक की जीत है तो वहीं जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार है।

टेस्ट क्रिकेट में पारी और रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत

  • इंग्लैंड - पारी और 579 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 1938)
  • ऑस्ट्रेलिया - पारी और 360 रन (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2002)
  • न्यूजीलैंड - पारी और 359 रन (बनाम जिम्बाब्वे, साल 2025)
  • वेस्टइंडीज - पारी और 336 रन (बनाम भारत, साल 1958)

न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों ने खेली शतकीय पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें तीन बल्लेबाज शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। डीवोन कॉन्वे ने जहां 153 रनों की पारी खेली तो वहीं रचिन रवींद्र के बल्ले से 165 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली इसके अलावा हेनरी निकल्स ने भी 150 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर कीवी टीम अपनी पहली पारी में 601 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर दिया कमाल, रन बनाने के मामले में इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

आयरलैंड की इस महिला क्रिकेटर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को दूसरे T20I में मिली करारी हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल