1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs BAN 1st Test Day 4 Highlights: बांग्लादेश के नाम रहा चौथा दिन, न्यूजीलैंड ने ली महज 17 रनों की लीड

NZ vs BAN 1st Test Day 4 Highlights: बांग्लादेश के नाम रहा चौथा दिन, न्यूजीलैंड ने ली महज 17 रनों की लीड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2022 03:00 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 11:52 am IST

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन का मुकाबला आज खेला जा चुका है। आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ 17 रनों की लीड ली है।

NZ vs BAN 1st Test Day 4- India TV Hindi
NZ vs BAN 1st Test Day 4 Image Source : GETTY

बे ओवल में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट का चौथा दिन आज खेला गया। आज का दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत होसैन ने चार विकेट हॉल लिया, उन्होंने विल यंग, डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडल को आउट किया। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने चौथे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड को 147/5 के स्कोर पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड ने फिलहाल सिर्फ 17 रनों की लीड ली है।

 

प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट

बांग्लादेश-  शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), यासिर अली, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, एबादोट हुसैन, शोरफुल इस्लाम

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल