1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs PAK: पाकिस्तान ने जीता मैच, सेमीफाइनल की जंग हुई रोमांचक

NZ vs PAK: पाकिस्तान ने जीता मैच, सेमीफाइनल की जंग हुई रोमांचक

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 04, 2023 10:11 am IST,  Updated : Nov 04, 2023 08:04 pm IST

PAK vs NZ: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के मैदान पर मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने DLS के नियमों के आधार पर हरा दिया।

न्यूजीलैंड बनाम...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

NZ vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मैच आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का स्कोर बनाया है। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र ने 108 तो वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के सामने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य था, लेकिन उन्होंने उस टारगेट को चेज करते हुए तेजी से बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी और मैच में बारिश के खलल के बाद उन्होंने DLS के आधार पर इस मैच को 21 रनों से जीत लिया।

मैच का स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान - अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल