Tuesday, December 09, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड को हरा पाएगा पाकिस्तान, ये हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड

क्या टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड को हरा पाएगा पाकिस्तान, ये हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेला जाना है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।

Written By: Rishikesh Singh
Published : Oct 14, 2024 06:00 am IST, Updated : Oct 14, 2024 06:00 am IST
PAK vs NZ- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार यूएई में किया जा रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने सभी लीग मैच खेल चुकी है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में जाना अभी भी तय नहीं है। टीम इंडिया को पाकिस्तान की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के रिजल्ट पर निर्भर होना पड़ेगा। इस का भारतीय फैंस भी इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत में टीम इंडिया को फायदा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच टी20 में हेड टू हेड का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

कैसा रहा है पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का महिला टी20 में रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की महिला टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 बार एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से भारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की महिला टीम सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल कर सकी है। लेकिन पाकिस्तान ने यह दो मैच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के दौरान जीता है। पाकिस्तान ने इन दोनों मैचों को न्यूजीलैंड में जीता था। ऐसे में उनके अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।

टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी ये मैच

भारत की महिला टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान की जीत पर निर्भर रहना होगा। 14 अक्टूबर को पाकिस्तान की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान की महिला टीम अगर इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम को हरा देती है, तो टीम इंडिया बड़ी आसानी के साथ सेमीफाइनल पहुंच जाएगी। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से बेहतर ना हो जाए। इस वक्त भारतीय महिला टीम का नेट रन रेट +0.322 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.488। बात करें न्यूजीलैंड के नेट रन रेट के बारे में तो उनका नेट रन रेट +0.282 है।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, बचा सिर्फ ये रास्ता

टीम इंडिया की हार के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा ऑस्ट्रेलिया से लेनी चाहिए सीख

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement