Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG के बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गई गेंद, देखें Video

LSG के बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गई गेंद, देखें Video

Written By: Mohid Khan
Published : Apr 03, 2024 08:35 am IST, Updated : Apr 03, 2024 08:35 am IST

Longest Six of IPL 2024: आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है। इस खिलाड़ी आरसीबी के खिलाफ एक छक्का मैदान के बाहर मारा।

Longest Six of IPL 2024- India TV Hindi
Image Source : AP LSG के बल्लेबाज ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का

Longest Six of IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया और 28 रनों से जीत अपने नाम की। इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तीसरी जीत है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम के उपकप्तान निकोलस पूरन ने दमदार पारी खेली। इस मैच के दौरान उन्होंने 5 छक्के जड़े, इनमें से एक छक्का उन्होंने मैदान के बाहर मारा। 

निकोलस पूरन ने मैदान के बाहर मारी गेंद

निकोलस पूरन ने इस मैच में 21 गेंदों पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान निकोलस पूरन ने 1 चौका और 5 छक्के जड़े। पूरन ने इस पारी के दौरान RCB के तेज गेंदबाज रीस टॉपली के ओवर में लगातार तीन छक्के भी जड़े। रीस टॉपली ने पारी का 19वां ओवर किया था, इस ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्के जड़े थे। इनमें से दूसरे छक्के की दूसरी 106 मीटर थी, जो इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का है। 

आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के 

निकोलस पूरन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने भी इस सीजन में 106 मीटर का छक्का लगाया था। वेंकटेश अय्यर ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी मैदान पर ये कारनामा किया था। इससे पहले ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था। 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे पूरन 

निकोलस पूरन ने इस मैच के दौरान आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। निकोलस पूरन ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने के लिए 884 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ आंद्रे रसेल हैं। आंद्रे रसेल ने 657 गेंदों पर 100 आईपीएल छक्के लगाए हैं। 

IPL में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

657 गेंद - आंद्रे रसेल

884 गेंद - निकोलस पूरन
943 गेंद - क्रिस गेल
1046 गेंद - हार्दिक पांड्या
1094 गेंद - कीरोन पोलार्ड

ये भी पढ़ें

RCB vs LSG: विराट कोहली के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में किसी भी खिलाड़ी के साथ नहीं हुआ ऐसा

IPL 2024: Purple Cap की रेस में 'रफ्तार के सौदागर' की धमाकेदार एंट्री, मयंक यादव ने 2 मैचों में ही किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement