Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB आ जाएगा रोड पर, IND vs PAK मैच नहीं होने से होगा 2200 करोड़ का नुकसान

PCB आ जाएगा रोड पर, IND vs PAK मैच नहीं होने से होगा 2200 करोड़ का नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच नहीं होने से दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है।

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 02, 2026 08:51 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 08:53 pm IST
IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वह इस टूर्नामेंट में इंडिया के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेंगे। उनके इस फैसले से सभी हितधारकों को कितना नुकसान होगा इसको लेकर एक बड़ा रिपोर्ट सामने आया है। आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ रुपये से अधिक) का रेवेन्यू आता है और ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इस अहम मुकाबले के नहीं होने से सभी हितधारकों को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में होता है इंडिया और पाकिस्तान का मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से दोनों देश की टीमें केवल मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं, लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर टूर्नामेंट में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखता है। इन मैचों से ब्रॉडकास्टर्स को भी काफी फायदा होता है। ऐसे में अगर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच अगर मैच नहीं होता है तो उससे स्टेकहोल्डर्स को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

भारतीय मीडिया ब्रॉडकास्टर को भी होगा करोड़ों का नुकसान

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बहिष्कार करने की घोषणा की। पाकिस्तान अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे करोड़ों डॉलर का रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है। मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने और भारतीय मीडिया ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जियोस्टार पहले से ही ICC के साथ अपने तीन अरब डॉलर के करार पर फिर से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। मेजबान प्रसारक को इस बड़े मुकाबले से 200 से 250 करोड़ रुपये तक के एड रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है। इस मैच के दौरान 10 सेकंड के एड की कीमत 40 लाख रुपये तक होती है।

ICC लगा सकता है PCB पर जुर्माना

पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करता है तो 'वॉकओवर' की स्थिति में हालांकि भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास PCB  पर वित्तीय जुर्माना लगाने का पूरा अधिकार रहेगा। आईसीसी और पीसीबी के पूर्व संचार प्रमुख समी-उल-हसन बर्नी ने इस मुकाबले की आर्थिक गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक प्रतिबंध या नुकसान की बात है, जैसा कि मैंने कहा, एक मैच की लागत 25 करोड़ डॉलर है (इसमें केवल प्रसारक का नुकसान नहीं, बल्कि सभी पहलू शामिल हैं)। पाकिस्तान की सालाना आय 3.55 करोड़ डॉलर है, पाकिस्तान को यहां भी काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जुर्माना लगाता है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट पूरी तरह से बर्बाद भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी

T20 World Cup: Warm Up मैच में चला तिलक वर्मा का बल्ला, USA के खिलाफ बनाए इतने रन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement