1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह-अर्शदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, एशिया कप में फिर मचाएगा तहलका

बुमराह-अर्शदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, एशिया कप में फिर मचाएगा तहलका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 06, 2025 04:41 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 04:43 pm IST

टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह का नाम पांचवें नंबर पर है। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत के साथ-साथ यूएई और पाकिस्तान की टीमें भी मौजूद हैं। फैंस इस वक्त बेसब्री के साथ 14 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं, इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जिस भारतीय गेंदबाज पर सभी की नजरें रहेंगी वह जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

हार्दिक पांड्या के नाम टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 7 मैचों की 6 पारियों में 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह 7 विकेट के साथ तीसरे और जसप्रीत बुमराह 5 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार (11 विकेट) और चौथे नंबर पर इरफान पठान (6 विकेट) का नाम है।

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में

टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्होंने बल्ले से अब तक 7 मैचों की 6 पारियों में 91 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.20 और स्ट्राइक रेट 116.89 का रहा है। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 40 रन का रहा है। इस टीम के खिलाफ हार्दिक अक्सर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, ऐसे में इस एशिया कप में भी वह पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाते हुए दिख सकते हैं।

एशिया कप 2025 के लिए दुबई पहुंच चुकी है टीम इंडिया

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है और टूर्नामेंट के लिए जोरदार तैयारी भी शुरू कर चुकी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को युएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उनका अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान से और फिर 19 सितंबर को ओमान से होगा। पहले दोनों मुकाबले टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी, उसके बाद ओमान के खिलाफ उनका मैच शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान का 4 साल बाद दौरा करेगी ये चैंपियन टीम, इस शहर में 17 साल बाद खेला जाएगा ODI

सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका, इस मामले में सुरेश रैना को छोड़ सकते हैं पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल