NZ vs SA 5th T20I Score: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 33 रनों से जीत दर्ज की, साथ ही में सीरीज को भी 3-2 से अपने नाम किया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान जिम्मी नीशम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।
साउथ अफ्रीका के लिए एस्टरहुइजन ने लगाया अर्धशतक
साउथ अफ्रीका को इस मैच में स्टार्ट उतना अच्छा नहीं मिला। टोनी डी जोरजी 14 बॉल में 12 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उनके सलामी जोड़ीदार वियान मुल्डर ने 29 गेंद में 31 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हुई थी। नंबर 3 पर बैटिंग करने आए रुबिन हरमन ने 31 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौका एक छक्का लगाया। अफ्रीकी टीम के लिए इस पारी में सबसे ज्यादा रन कॉनर एस्टरहुइजन ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा। न्यूजीलैंड की तरफ से बेन सियर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 11 रन की साझेदारी हो हो पाई। बेवन जैकब्स न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 19 बॉल में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं टिम रॉबिन्सन ने 25, डेन क्लीवर ने 22 रन का योगदान दिया। कप्तान नीशम आखिरी ओवर तक जरूर टिके रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। साउथ अफ्रीका की तरफ ओटनील बार्टमैन और गेराल्ड कोएट्जी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
NZ vs SA: पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, कैटीन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स
साउथ अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन